Muzaffarpur News

LS College कर्मचारी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर शोकसभा

Advertisements

Muzaffarpur 26 November : LS College लंगट सिंह महाविद्यालय में कर्मचारी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने स्व. सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनसे जुड़ी यादें साझा की.

LS College शोकसभा

LS College  कर्मचारी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर शोकसभा
LS College कर्मचारी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर शोकसभा

प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि उन्होंने लंबे अरसे तक कॉलेज के बॉटनी विभाग में अपनी सेवा दी. वे एक ईमानदार तथा काम के प्रति समर्पित कर्मचारी थे. शोक सभा में प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा को भी श्रद्धांजलि दी गई. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि शारदा सिन्हा के निधन से देश और बिहार की लोक संस्कृति को अपूरणीय क्षति हुई है. उनकी आवाज में बिहार की आत्मा बसती थी.

शारदा सिन्हा ने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को अपने संगीत के माध्यम से प्रेरित किया. उनके गीतों ने बिहार की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी. सभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया.

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रो गोपालजी, प्रो एनएन मिश्रा, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ दीपिका सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज, गुरु प्रसाद कश्यप, वैद्यनाथ सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.