Muzaffarpur 28 February : LS College लंगट सिंह कॉलेज में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क में आयोजित इस समारोह में कॉलेज के प्राध्यापकों, छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
LS College प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय द्वारा माल्यार्पण से हुई। इसके बाद, प्रो. राय ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न केवल एक महान राजनेता और विद्वान थे, बल्कि वे सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति भी थे। प्रो. राय ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका और भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वंतत्रता से पहले स्वतंत्रता संग्राम में और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका सर्वोपरि रही।

प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि यह कॉलेज के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महान राष्ट्र निर्माता ने यहां शिक्षा दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का लंगट सिंह कॉलेज से गहरा जुड़ाव रहा है और यह कॉलेज उनके आदर्शों और मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न केवल एक महान विद्वान और राजनेता थे, बल्कि वे एक उत्कृष्ट शिक्षक भी थे। उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज में अपने कार्यकाल के दौरान छात्रों को न केवल ज्ञान प्रदान किया, बल्कि उन्हें देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया।उन्होंने आगे कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन और कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर हम एक बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
LS College में एनएसडीसी स्किल समिट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू https://t.co/FZLkAh5CJA #nsdcl @LS_College pic.twitter.com/dQdpAkkG8C
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 27, 2025
श्रद्धांजलि देने वालों में चंद्रशील विद्यापीठ के निदेशक राजीव रंजन, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ नवीन कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, दीपक कुमार, ऋषि कुमार, सकलदेव मिस्त्री, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.