Muzaffarpur News

LS College में पूर्व रसायन विभागाध्यक्ष की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह एवं पौधरोपण कार्यक्रम

Advertisements

Muzaffarpur 2 September : LS College में 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं बीसीए विभाग के समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की।

LS College में सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह

अपने संबोधन में प्रो. कनुप्रिया ने कहा, प्रो. सिन्हा ने विभागाध्यक्ष के रूप में न केवल रसायन विभाग को एक सुदृढ़ शैक्षणिक आधार प्रदान किया, बल्कि बीसीए विभाग के समन्वयक के रूप में भी उन्होंने प्रशासनिक दक्षता एवं दूरदर्शिता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका योगदान संस्था की शैक्षणिक संस्कृति में एक स्थायी छाप छोड़ गया है।

LS College में पूर्व रसायन विभागाध्यक्ष की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह एवं पौधरोपण कार्यक्रम
LS College में पूर्व रसायन विभागाध्यक्ष की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह


उन्होंने आगे कहा कि प्रो. सिन्हा ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने ज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जीवन-मूल्यों से जोड़ा।
प्रो कनुप्रिया ने प्रो. सिन्हा की सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे विशेष आग्रह किया कि वे विभाग से जुड़े रहें और अपना मार्गदर्शन प्रदान करते रहें, ताकि उनकी बहुमूल्य अनुभव-संपदा से कॉलेज और आने वाली पीढ़ियाँ लाभान्वित होती रहें।

इस अवसर पर प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा ने प्राचार्या और सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरा सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा। मौके पर प्रो. टीके डे, प्रो सुरेंद्र राय, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ कुंजेश कुमार, डॉ आनंद कुमार, सुजीत कुमार, इस्तेखार आलम, सत्येंद्र कुमार, चिंटू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

LS College में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लंगट सिंह कॉलेज में पौधारोपण

महाविद्यालय के एक अन्य कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत 32 बिहार बटालियन एनसीसी तथा लंगट सिंह कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LS College में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लंगट सिंह कॉलेज में पौधारोपण
LS College में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लंगट सिंह कॉलेज में पौधारोपण

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा, “पेड़ मां की तरह जीवनदायिनी है। अतः इसका संरक्षण और संवर्धन न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अत्यावश्यक है।” उन्होंने आगे कहा, “प्रकृति हमें निरंतर जीवन के संसाधन प्रदान करती है, इसलिए हमें अपने परिसर और समाज में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का निर्माण करना चाहिए।” प्राचार्या ने पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

एनसीसी द्वारा उपलब्ध कराए गए 100 से अधिक पौधों को कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थलों पर रोपित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. नवीन कुमार, हवलदार किरण श्रेष्ठ, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर सृष्टि तथा अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.