Muzaffarpur News

LS College में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को करियर और कौशल विकास का मिला मार्गदर्शन

Advertisements

Muzaffarpur 10 July : मुजफ्फरपुर के LS College में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों को NEP 2020 के तहत करियर, कौशल विकास और इंटर्नशिप की जानकारी दी गई।

LS College में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम

लंगट सिंह कॉलेज के आचार्य जेबी कृपलानी सभागार में शुक्रवार को में सीबीसीएस पाठ्यक्रम के तहत स्नातक पंचम सेमेस्टर (सत्र 2023-27) के छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप ओरिएंटेशन आयोजित कर उनका विस्तृत मार्गदर्शन किया गया।

LS College में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम
LS College में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि इंटर्नशिप केवल क्रेडिट प्राप्त कर डिग्री पूरी करने का माध्यम या एक औपचारिक सर्टिफिकेट मात्र नहीं है, बल्कि यह किताबी ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर उतारने का एक जीवंत अवसर है। आज के इस प्रतिस्पर्धी दौर में सिर्फ से काम नहीं चलेगा, बल्कि कार्यक्षेत्र का वास्तविक अनुभव ही नौकरी प्राप्त करने में उपयोगी होगा।

LS College में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम
LS College में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 के अनुरूप यह इंटर्नशिप छात्रों में पेशेवर कौशल, अनुशासन और प्रॉब्लम सॉल्विंग की वह समझ विकसित करेगी। इसके साथ ही प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने इंटर्नशिप कराने वाली संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी एजेंसियां लोकभवन और विश्वविद्यालय द्वारा इंटर्नशिप के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।

इलेक्ट्रानिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. टीके डे ने इंटर्नशिप की तकनीकी बारीकियों और समय-सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने के नियमों से अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन इंटर्नशिप प्रोग्राम के नोडल पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज कुमार ने किया। मौके पर डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ एच फैजी, डॉ आलोक कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ आनंद कुमार, इस्तेखार आलम, प्रकाश रंजन सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.