Headlines

LS College के वार्षिक खेलकूद का आगाज़, टेबल टेनिस खेलकर प्राचार्या ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

LS College के वार्षिक खेलकूद का आगाज़, टेबल टेनिस खेलकर प्राचार्या ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह LS College के वार्षिक खेलकूद का आगाज़, टेबल टेनिस खेलकर प्राचार्या ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Advertisements

Muzaffarpur 13 February : LS College के स्पोर्ट्स काउंसिल भवन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने टेबल टेनिस खेलकर किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास का प्रमुख माध्यम हैं। प्रतियोगिता में सुजीत कुमार प्रथम और आर्यन देव द्वितीय रहे।

LS College वार्षिक खेलकूद

LS College के स्पोर्ट्स काउंसिल भवन में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने खुद टेबल टेनिस खेलकर किया।

LS College के वार्षिक खेलकूद का आगाज़, टेबल टेनिस खेलकर प्राचार्या ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
LS College के वार्षिक खेलकूद का आगाज़, टेबल टेनिस खेलकर प्राचार्या ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना सीखने का सबसे बड़ा मंच है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, और खेल हमें हार-जीत से ऊपर उठकर निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में कॉलेज में खेलों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं और यह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उसी कड़ी का एक हिस्सा है।

लंगट सिंह महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत कल संपन्न हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता के परिणामों में खेल शिक्षक श्री महेन्द्र प्रसाद द्वारा आधिकारिक सुधार जारी किया गया है। खेल शिक्षक द्वारा जारी सटीक परिणाम निम्नलिखित हैं:

विजेता: सुजीत कुमार (बी.ए. प्रथम वर्ष)

रनरअप (द्वितीय स्थान): इकबाल मोज़्ज़ाम (बी.ए. द्वितीय वर्ष)

सांत्वना पुरस्कार: खुशी कुमारी (बी.ए. तृतीय वर्ष)। स्पर्धा में इक़बाल मोजम, गौतम गौरव और ख़ुशी कुमारी का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल प्रभारी डॉ. राजेश अनुपम ने सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। समापन पर खेल प्रशिक्षक श्री महेन्द्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।