Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 March : तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण कॉलेज, झपहां में आयोजित एड्स जागरूकता कार्यक्रम में LS College की एनएसएस इकाई ‘एकम’ के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक में प्रथम तथा भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने विजेताओं को सम्मानित किया।

LS College के एनएसएस ‘एकम’ स्वयंसेवकों का शानदार प्रदर्शन

झपहां स्थित तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण कॉलेज में आयोजित एड्स जागरूकता कार्यक्रम में लंगट सिंह कॉलेज की एनएसएस इकाई ‘एकम’ के स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में एलएस कॉलेज के छात्रों ने अपना परचम लहराया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज को नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान, भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।

LS College
LS College के एनएसएस ‘एकम’ स्वयंसेवकों का शानदार प्रदर्शन

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सोमवार को प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने सभी विजेता प्रतिभागियों को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि हमारे छात्रों ने न केवल पुरस्कार जीते हैं, बल्कि अपनी कला के माध्यम से समाज को एड्स जैसी बीमारी के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। एनएसएस ‘एकम’ की यह सक्रियता पूरे कॉलेज के लिए गौरव की बात है।

Advertisements

LS College एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकान्त पांडेय ने कहा कि छात्रों की यह सफलता छात्रों के कड़े अभ्यास और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिणाम है
इस पूरी प्रतियोगिता में स्मृति चौधरी, मिदहत रहमान, संजना कुमारी, केशर कुमारी, खुशी कुमारी, नाहेदा परवीन, ऋषिकेश कुमार, दिव्यांशु कुमार, अमन कुमार, रजनीष कुमार और मोहम्मद अर्शक़ ने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई और कॉलेज का मान बढ़ाया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.