Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 August : LS College में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

LS College में एनएसएस ने किया नशा मुक्ति कार्यक्रम

यह कार्यक्रम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित किया गया। कला संकाय के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी ने सामूहिक रूप से नशा छोड़ने का संकल्प लिया।

LS College में एनएसएस ने किया नशा मुक्ति कार्यक्रम
LS College में एनएसएस ने किया नशा मुक्ति कार्यक्रम
LS College में एनएसएस ने किया नशा मुक्ति कार्यक्रम
LS College में एनएसएस ने किया नशा मुक्ति कार्यक्रम

प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने इस मौके पर कहा, “युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बाहर निकालना आज की सबसे बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। एनसीसी और एनएसएस के माध्यम से हम छात्रों में अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति के संस्कार भर रहे हैं। यह अभियान केवल जागरूकता का माध्यम नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी को मजबूत और जिम्मेदार नागरिक बनाने का अवसर है। कॉलेज परिवार इस मिशन को लगातार आगे बढ़ाएगा।”

Advertisements

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि कांत पांडेय, एनसीसी अधिकारी डॉ राजीव कुमार, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ संतोष अनल, डॉ राजेश अनुपम, डॉ परमेश तिवारी, डॉ दीपक कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ मनोज शर्मा, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा ऑनलाइन संकल्प लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.