Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 August : LS College द्वारा आईक्यूएसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी 83वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया.

LS College गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय द्वारा सहयोगियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि गुरुदेव को साहित्यकार, चित्रकार, संगीतकार, समाज सुधारक और शिक्षाविद के रूप में देश और विदेशों में प्रसिद्धि प्राप्त हुई . साहित्य और संस्कृति में उनके योगदान को इस बात से भी समझ सकते हैं कि गुरुदेव की दो रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान बनी.

LS College गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 83वीं पुण्यतिथि
LS College गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 83वीं पुण्यतिथि

भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान गुरुदेव की रचनाएं ही हैं. भारत का ‘जन गण मन…’ और बांग्लादेश का ‘आमार सोनार बांग्ला…’ गुरुदेव की ही रचना है. उन्होंने शांतिनिकेतन के रूप में ऐसा प्रायोगिक शिक्षण केंद्र शुरू किया, जो आज शैक्षणिक महत्ता के उच्च प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना शुमार है तथा यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है. उनके द्वारा रचित गीतों में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की परंपरा और बंगाल की संस्कृति की झलक इन गीतों में स्पष्ट नजर आती है.

Advertisements

आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की कहानियों और कविता की सूक्ष्म प्रतिभा ने दुनियाभर में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है. वह एक बहुआयामी प्रतिभा की शख्सियत के मालिक थे. रवींद्रनाथ टैगोर पहले ऐसे गैर-यूरोपीय व्यक्ति थे जिन्हें कविता ‘गीतांजलि: सॉन्ग ऑफरिंग्स’ के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार मिला था. मौके पर प्रो गोपालजी, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज, रोहन कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.