Muzaffarpur 15 February : Mahashivratri के अवसर पर B.R.A. Bihar University के केंद्रीय ग्रंथालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय द्वारा प्रदत्त ‘माँ भारती’ की प्रतिमा का वैदिक विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा एवं अनावरण किया गया। कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने इसे विश्वविद्यालय के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रबोध और प्रेरणा का स्रोत बताया।
Mahashivratri पर विश्वविद्यालय में ‘माँ भारती’ की प्राण-प्रतिष्ठा
महाशिवरात्रि के पावन, पुण्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय का केंद्रीय ग्रंथालय एकाएक राष्ट्रभक्ति के अनूठे रंग में रंग गया। अवसर था—राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय द्वारा प्रदत्त ‘माँ भारती’ की भव्य, दिव्य एवं प्रेरणास्पद प्रतिमा के अनावरण का। वैदिक मंत्रोच्चार, शास्त्रीय विधि-विधान और अगाध श्रद्धा के साथ प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई, जिससे पूरा वातावरण चैतन्य हो उठा।


मौके पर कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा आज का दिन हमारे विश्वविद्यालय के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है। ग्रंथालय वह स्थान है जहाँ शब्द ‘ब्रह्म’ बनते हैं, और अब यहाँ साक्षात माँ भारती की उपस्थिति विद्यार्थियों में राष्ट्रबोध का संचार करेगी। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हुई यह स्थापना हमें यह संकल्प दिलाती है कि हमारी शिक्षा और अनुसंधान का अंतिम लक्ष्य राष्ट्र की उन्नति होना चाहिए। यह प्रतिमा केवल पाषाण या धातु का स्वरूप नहीं, बल्कि हमारे संकल्पों का प्रतिबिंब है जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
MSKB College में एनएसएस द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान, महाशिवरात्रि पर छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ https://t.co/2WCgnynwCJ @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/IpNJlz6aNg
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 15, 2026
कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ पत्रकार अबधेश जी ने मां भारती की प्रतिमा लगाने के विश्वविद्यालय प्रशासन के पहल की सराहना करते हुए इसे परिसर की आध्यात्मिक और वैचारिक ऊर्जा में अभिवृद्धि करने वाला कदम बताया है। मौके पर मैडम वीसी श्रीमती विभा राय, प्रो. बीएस राय, प्रो. समीर कुमार शर्मा, डॉ कौशल किशोर, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।