Headlines

MDDM College में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत शिक्षकों के बीच खेल-कूद, उत्साहपूर्ण माहौल

MDDM College Annual Sports MDDM College Annual Sports
Advertisements

Muzaffarpur 1 April : MDDM College में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। म्यूजिकल चेयर, स्पून मार्बल रेस और सुई-धागा जैसी प्रतियोगिताओं में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कॉलेज परिसर का माहौल आनंदमय बना रहा।

MDDM College Annual Sports

आज बुधवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता 2025 – 26 के अंतर्गत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया जिसका शुभारंभ राजनीतिक विज्ञान की अध्यक्षा प्रो. कुमारी सरोज के द्वारा उत्साह वर्धन करते हुए किया गया।

MDDM College Annual Sports
MDDM College Annual Sports

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने शिक्षकों को अभिप्रेरित किया और कहा कि वर्तमान समय में खेल की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। खेल हमें शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी बहुत ही जरूरी है। खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

MDDM College Annual Sports
MDDM College Annual Sports

एमडीडीएम कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. राम दुलार साहनी ने शिक्षकों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर मीनाक्षी कुमारी एवं डॉक्टर नूतन कुमारी ने प्रबंधन किया। शिक्षकों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुरबाला वर्मा , द्वितीय स्थान अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्वाति कुमारी एवं तृतीय स्थान हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रिंकु कुमारी ने प्राप्त किया ।

स्पून मार्बल रेस में प्रथम स्थान जंतु विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता , द्वितीय स्थान दर्शनशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नेहा रानी एवं तृतीय स्थान हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ नूतन कुमारी ने प्राप्त किया। सुई -धागा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुनीता कुमारी, द्वितीय स्थान हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रिंकु कुमारी एवं तृतीय स्थान हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. आशा सिंह यादव ने प्राप्त किया ।

विभिन्न प्रतियोगिता में प्राध्यापिकाओं ने बढ -चढ कर हिस्सा लिया जिसमें डॉ. निशि कांति, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. प्राजंलि,डॉ. प्रियम फ्रांसिस,डॉ. मधुसूदन कुमार, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. देवश्रुति घोष, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. नीलू फरहत, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. पल्लवी, डॉ. आभा रानी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन के कारण एम डी डी एम कालेज का माहौल शुरू से अंत तक आनंदमय बना रहा। मौके पर महाविद्यालय की सभी छात्राएँ मौजूद थीं।