Headlines

MDDM College मुजफ्फरपुर में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पर छात्राओं को मिला जीवन मूल्यों का संदेश

MDDM College मुजफ्फरपुर में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पर छात्राओं को मिला जीवन मूल्यों का संदेश MDDM College मुजफ्फरपुर में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पर छात्राओं को मिला जीवन मूल्यों का संदेश
Advertisements

Muzaffarpur 10 September : MDDM College मुजफ्फरपुर के मनोविज्ञान विभाग ने आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्राओं संग रैली और संवाद सत्र आयोजित किया। प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल और प्रोफेसरों ने मानसिक स्वास्थ्य पर विचार साझा किए।

MDDM College मुजफ्फरपुर

महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM College), मुजफ्फरपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 09 सितम्बर 2025 को एक जागरूकता रैली और संवाद सत्र का आयोजन किया गया।

SKJ Law College

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अलका जायसवाल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने आत्महत्या से जुड़े मिथकों और वास्तविकताओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जीवन के महत्व और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

mddm college
MDDM College मुजफ्फरपुर में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पर छात्राओं को मिला जीवन मूल्यों का संदेश

प्रो. निशि कांति और डॉ. अनुराधा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, जीवन की सार्थकता और अतिमहत्वाकांक्षा के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवश्रुति घोष ने किया।

इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी, डॉ. संगीता, डॉ. कुमारी आभारानी और डॉ. प्रिया सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं। जागरूकता रैली और संवाद सत्र के माध्यम से छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आत्महत्या रोकथाम के लिए आवश्यक संदेश देने का प्रयास किया गया।