मीना कर्ण मेमोरियल Chess Championship संपन्न, अंडर-11 में उत्कर्ष व दिवांशी तो अंडर-19 में नैतिक और वान्या बने चैंपियन
May 10, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 10 May : मीना कर्ण मेमोरियल Chess Championship संपन्न ,वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित.
मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की ओर से सिकंदरपुर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित खेल भवन के इंडोर हॉल में आयोजित मीना कर्ण मेमोरियल मुजफ्फरपुर जिला अंडर-11 एवं अंडर-19 Chess Championship का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मीना कर्ण मेमोरियल Chess Championship संपन्न
प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिवक्ता युवराज विनीत, डॉ. अनवर हुसैन एवं सरकारी शिक्षक दीपक प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में छह अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में चार चक्रों के आधार पर आयोजित की गई।
अंडर-11 बालक वर्ग में उत्कर्ष कर्ण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। रुद्रप्रीत सिंह उपविजेता रहे, जबकि अर्पण कर्ण तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-11 बालिका वर्ग में दिवांशी कर्ण विजेता बनीं। दृष्टि राज ने दूसरा और आयशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में नैतिक मिश्रा ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। त्रिशांत कुमार दूसरे और आयुष राज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में वान्या श्रीवास्तव विजेता बनीं। स्वाति कुमारी उपविजेता रहीं और साक्षी कुमारी को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों आकाश कुमार, आदर्श राज, कार्तिक, रयान अनवर, अयाल अफजल अयाल, अनमोल दास, आसिफ, खादीजा अफजल, प्रज्वल प्रखर, हितेश कश्यप, प्राणवी कर्ण, वैभव वत्सल, अयान, अनुराग एवं उज्ज्वल कर्ण को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ की ओर से दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Muzaffarpur जिला U-11 एवं U-13 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने किया सम्मानित https://t.co/KQaJE0TnPS #Muzaffarpur #chess pic.twitter.com/BSmm4L04gA
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 10, 2026
समारोह में जिला संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, केंद्रीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी शुभम कुमार एवं मुकुंद प्रियम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अभिषेक सोनू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने किया।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी सौरव आनंद, अविनाश मोनू, खेल विभाग के नीरज कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार चंदन, डॉ. आनंद प्रकाश, अमन सिंह समेत जिला शतरंज संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all