Muzaffarpur 15 February : मुजफ्फरपुर के MSKB College में 15 फरवरी 2026 को बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शिखा त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्राओं ने परिसर की सफाई की और स्वच्छता की शपथ ली।
MSKB College में एनएसएस द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान
आज दिनांक 15 /02 /2026 को महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय के निर्देश एवं प्रेरणा से बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा प्रत्येक रविवार को संचालित स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में प्रातः 8:30 बजे विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित करना था।
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay में शैक्षिक नवाचार, संगठनात्मक संकल्प और भावी कार्ययोजना के साथ संपन्न हुआ संघ शताब्दी प्रधानाचार्य सम्मेलन l https://t.co/7IfkpcvHJ0 #Muzaffarpur #news @brabu_ac_in pic.twitter.com/VJiajNmdUr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 14, 2026
प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शिखा त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं द्वारा सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डॉ नागेन्द्र पासवान, डॉ सोनी, डॉ निशांत कुमार, नूतन कुमारी, राधेश वर्मा, उमेश कुमार, चिंता देवी, दिनेश कुमार, राजेश, रीमि, काजल, मनीषा, सलोनी, सीमा, अंशु, साक्षी आदि उपस्थित रहें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।