www.goltoo.in

Muzaffarpur Boys Football League मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल को 2–0 से हराया

September 27, 2025 | by Goltoo

Muzaffarpur Boys Football League

Muzaffarpur 27 September : Muzaffarpur Boys Football League में 27 सितंबर 2025 को खेला गया मैच में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल को 2–0 से पराजित किया। तनिष्क कुमार (33 मिनट) और अर्जुन कुमार (58 मिनट) ने गोल किए। मैच का शुभारंभ मोहम्मद सलाउद्दीन ने खेल प्रेमियों की उपस्थिति में किया। दुर्गा पूजा के कारण 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लीग मैच स्थगित रहेंगे।

Muzaffarpur Boys Football League

मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में खेले गए आज के मैच में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी ने संघर्ष पूर्ण मैच में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल को शून्य के मुकाबला दो गोल से पराजित कर दिया।

आज दिनांक 27 सितंबर 20 25 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी स्मृति जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी बनाम माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के बीच खेला गया.

Muzaffarpur Boys Football League

आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन ने सुनील कुमार सिंह,असगर हुसैन, सुरेश महतो, राकेश पासवान,मणिराज एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । आज का मैच काफी संघर्षपूर्ण एवं उतार चढ़ाव का रहा लेकिन सफलता मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी टीम को मिली । टीम के जर्सी नंबर 7 तनिष्क कुमार ने खेल के 33 में मिनट में अपनी टीम के लिए गोलकर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए। मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी टीम शून्य के मुकाबले एक गोल से आगे थी।

मध्यांतर के पश्चात दोनों टीमों ने काफी सुंदर, संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया लेकिन पुनः सफलता खेल के 58 मिनट में मिली जबकि मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी टीम के जर्सी नंबर 3 अर्जुन कुमार के द्वारा अपनी टीम के लिए गोल किया गया जिससे बढ़त दो शून्य की हो गई ।खेल के समाप्ति पश्चात मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी टीम ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल को शून्य के मुकाबले दो गोल से पराजित कर दिया ।

आज के मैच में निर्णायक के रूप में विपिन कुमार सहायक निर्णायक के रूप में आमोद कुमार एवं दीपक कुमार तथा फोर्थ रेफरी के रूप में इरशाद मालिक प्रतियुक्त थे।
लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि दुर्गा पूजा के चलते दिनांक 28 सितंबर 25 से 2 अक्टूबर 25 तक लीग मैच स्थगित रहेंगे ।

RELATED POSTS

View all

view all