www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता 25 दिसंबर को, Muzaffarpur Chess के 40वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह

December 24, 2025 | by Goltoo

Muzaffarpur Chess के 40वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह

Muzaffarpur 24 December : Muzaffarpur Chess Association के 40वें स्थापना दिवस पर 25 दिसंबर को जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 60 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Muzaffarpur Chess के 40वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह

Muzaffarpur Chess Association के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता नया टोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में समाचार लिखे जाने तक मुजफ्फरपुर जिले के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है, जिनमें एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता दो फॉर्मेट — रैपिड एवं ब्लिट्ज — में आयोजित की जाएगी।
रैपिड फॉर्मेट में 10+5 तथा ब्लिट्ज फॉर्मेट में 3+2 का टाइम कंट्रोल निर्धारित किया गया है।

Muzaffarpur Chess के 40वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह

दोनों स्पर्धाओं में शीर्ष 2-2 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता के शीर्ष 5 विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को भी मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में Muzaffarpur Chess Association के संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं खेलप्रेमियों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

शतरंज प्रेमियों के लिए यह आयोजन जिले में शतरंज खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all