Sports
Advertisements

Muzaffarpur 27 June : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर- 16 जिला क्रिकेट लीग में सुस्ता क्रिकेट क्लब ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।

Team Officials with Upmires


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी जिसमें कृष्णा ने 23,आकाश ने 22,रजनीश ने नाबाद 21 रन बनाए।


गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से विक्की ने 3, रोहित ने 2, धीरज ने 2 एवं रूपेश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी सुस्ता क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत के लिए निर्धारित 100 रन बना लिए।
सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी में मासूम ने नाबाद 38,रूपेश ने नाबाद 33 रन बनाकर मैच जीत लिया।
गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से एकमात्र गेंदबाज रजनीश ने 2 विकेट लिए।


आज के मैन ऑफ द मैच सुस्ता क्रिकेट क्लब के विक्की को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं राजकुमार थे वहीं स्कोरर मुरारी एवं आर्यन थे।
कल का मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम एम डी सी ए ग्रीन

#MuzaffarpurCricket #Cricketnews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.