Headlines

Muzaffarpur Crime News शनिवार देर रात काँटी में HDFC बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या

Advertisements

शनिवार देर रात काँटी में बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या

Muzaffarpur 8 May : काँटी के समीप रेपूरा हाई स्कूल के पीछे लुटेरों ने शनिवार की देर रात को निजी बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. आशंका है लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है.निजी बैंक HDFC में काम करने वाले शशि रंजन मिश्रा उर्फ़ पिंटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हेलमेट के ऊपर से गोली मारी गई थी. खोखा बरामद हो गया है.


घर के कुछ ही दूरी पर उनकी हत्या हुई है. काम कर देर रात लौटने समय आशंका है लूटपाट की घटना हुई है. जिसमें उनकी बाइक मोबाइल और लैपटॉप लेकर लुटेरे फरार हो गए. पुलिस को थोड़ी देर हुई पहुंचने में तो ग्रामीणों ने बवाल मचा दिया तब तक.


एसएसपी जयंत जयंत कांत ने पुष्टि की है कि बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. साजिश के तहत हत्या और लूट के बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

#Crimenews #Muzaffarpurcrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *