Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 June : Muzaffarpur Crime News मुजफ्फरपुर में देर रात पुलिस और छिनतई करने वालों के बीच हिंसा झड़प हुई. इस झड़प और गोलीबारी की घटना में अपराधियों को गोली लगी है. दो अपराधियों को गोली लगने का समाचार है. जिनका इलाज पुलिस से सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

Muzaffarpur Crime News

Muzaffarpur Crime News पुलिस और अपराधी के बीच गोलीबारी, दो अपराधी घायल
Muzaffarpur Crime News पुलिस और अपराधी के बीच गोलीबारी, दो अपराधी घायल

बताया जा रहा है घटना मुजफ्फरपुर दरभंगा रोड के बखरी और मेडिकल कॉलेज फ्लाईओवर के बीच घटी है. लूटपाट के दौरान चाकू का उपयोग हो रहा था. कुछ दिनों पहले एक स्कूल हेडमास्टर की भी छिनतई के कारण चाकू गोद कर हत्या कर दी गई थी.

देर रात बाइक पर दो अपराधी लूटपाट करने इसी क्षेत्र में पहुंचे थे जहां पुलिस से उनका सामना हो गया. इसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने बचाव में गोली चलाई जो दोनों अपराधियों के पैर में लगी है और उनका इलाज पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

Advertisements


मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी की अहियापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधी द्वारा आने जाने वालों से लूटपाट की घटना की जा रही है. इसलिए पुलिस की पैनी नजर थी इस इलाके में. इसी बीच दोनों अपराधी इस इलाके में पहुंचे जहां पुलिस से उनका सामना हो गया.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.