Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर में पिछले रविवार को पान मसाला कारोबारी गोविंद ड्रोलिया हत्याकांड में फिल्मी अंदाज में कल एनकाउंटर होता है. पुलिस ने हत्या में शामिल शूटर को गिरफ्तार किया. कल देर रात है बीवी कॉलेजिएट स्कूल वाली गली में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक शातिर शूटर को गिरफ्तार किया है जो आम गोला में किराए के मकान में रहता था और जहानाबाद का बताया जा रहा है.

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पुलिस को देखकर शूटर ने नगर थाना इंचार्ज अनिल कुमार पर गोली चला दी जिससे वह जख्मी हो गए. हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एसपी जयंत कांत ने बताया कि मामा भांजे ने साजिश रची थी और व्यवसाय के प्रतिद्वंदिता में गोविंद ड्रोलिया की भाड़े के शूटर से हत्या करवाई. गोविंद डोलिया के भांजे राहुल ने प्रतिद्वंदिता में गुटखा कारोबारी की हत्या करवाई. गोविंद ड्रोलिया के भांजे भी गुटखा व्यापारी हैं जिन्होंने प्रतिद्वंदिता के कारण गोविंद ड्रोलिया की हत्या की साजिश रची.व्यापार में घाटे की वजह से उनके मामा और भांजा चिंतित थे. गोविंद ड्रोलिया के दुकान के पास ही उनके मामा भांजे की गुटके की दुकान है. जिसकी वजह से प्रतिद्वंदिता बढ़ गई थी और गोविंद ड्रोलिया की दुकान ज्यादा चलने की वजह से राहुल परेशान रहते थे. पुलिस कल देर रात 4 लोगों को गिरफ्तार किया उसमें से एक शूटर सुमित भी शामिल है .

SSP Jayantkant

नगर थाना अध्यक्ष को देखकर गोली मारी जिससे वह जख्मी हो गए इसके बाद एनकाउंटर में सुमित को भी गोली मारी गई जो पैर में गोली लगी. उसको बी बी कॉलेजिएट स्कूल परिसर में एक कोविड-१९ सेंटर भी है. इसी सेंटर के एक कोने में सुमित को गोली मारी गई. कोविड-19 के गार्ड के अनुसार लगभग 11:30 रात में पुलिस पहुंचती है. गेट खोलने के बाद पुलिस जाती है फिर वहां गोली की आवाज चलती है इसी बीच पुलिस एक घायल व्यक्ति को लेकर जाती है.

Advertisements

सदर अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो सूटर सुमित को काफी नजदीक से गोली मारी गई है और उसे एसकेएमसीएच भी रेफर कर दिया गया है.

मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ घंटों से गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई थी .पुलिस 100 से भी ज्यादा जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े.

गौरतलब है कि 20 फरवरी की शाम गोविंद ड्रोलिया कि उनके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. तिलक मैदान रोड स्तिथ कुर्मी टोला में यह घटना हुई थी. गोविंद ड्रोलिया दुकान बंद कर अपने घर पहुंचे थे. स्कूटी दरवाजे पर लगी थी कि अपराधियों ने गोली चला दी. पीठ में गोली ऐसी मारी की गोली सीने को छेड़ आगे निकल गई. गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले बाहर निकलते हैं तो खून से सने गोविंद ड्रोलिया गिरे पड़े मिले. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अपराधियों ने गोली किस तरह से मारी थी कि 10 मिनट के अंदर ही की मौत हो जाती है. पुलिस का कहना था कि किसी शातिर सूटर की हरकत है. गोविंद ड्रोलिया दुकान बंद करने के, जब वह दाढ़ी बनवाने एक सैलून में गए थे फिर अपने घर को निकले तो उनके पीछे पीछे अपराधी दिखाई पड़ रहे थे. सभी जगहों पर अपराधी पीछा करते दिखे.

इसके विरोध में 25 फरवरी को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मुजफ्फरपुर बंद रखा था और 24 फरवरी को कैंडल मार्च भी निकाला गया था. अभिषेक अग्रवाल की भी हत्या बीवी कॉलेजिएट वाली गली में ही हुई थी. अभिषेक अग्रवाल मोबाइल कारोबारी था वह भी घर लौट रहा था मोबाइल की दुकान बंद कर तो उसकी हत्या बीवी कॉलेजिएट वाली सुनसान गली में हो गई थी.

#muzaffarpurnews #muzaffarpurcrimenews #biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.