www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आए तो सावधान! हो सकते हैं ब्लैकमेल ?

June 12, 2022 | by Goltoo

whats

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आए तो सावधान! हो सकते हैं ब्लैकमेल ?

Muzaffarpur 12 June : व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आए तो सावधान रहेंगे, नहीं तो हो सकते हैं हनीट्रैप के शिकार और बाद में ब्लैक मेलिंग भी हो सकती है. मुजफ्फरपुर में इसी तरीके का एक मामला देखने में आया है जब न्यूड वीडियो कॉल किया गया है. बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर ₹21000 भी वसूल लिए.

मामला है मुजफ्फरपुर के नगर थाना के दुर्गा स्थान इलाके के एक व्यवसाई से दिल्ली के फ्रॉड ने ₹21000 वसूल लिए. बाद में तंग आकर व्यवसाई ने नगर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की और मामला दर्ज कराया,


दिल्ली से क्राइम ब्रांच का पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर ₹21000 भी वसूल लिए. आपको किस तरह से फसाया जाएगा यह आप को जानना जरूरी है.

symbolic social media image

आपके पास अगर किसी तरीके का वीडियो कॉल आता है अनजान नंबर से तो उसे रिसीव नहीं करें, हो सकता है आप वीडियो कॉल रिसीव करेंगे तो कोई नंगी लड़की की तस्वीर आएगी और उसके बाद आपके स्क्रीनशॉट लिए जाएंगे और बाद में आपको धमकी दी जाएगी कि आपकी न्यूड वीडियो हमारे पास है. ब्लैकमलिंग कर पैसे नहीं मिलने पर आपको धमकी दी जाएगी. फोटो वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी जाएगी .इस तरह से कई लोग शिकार हो चुके हैं.

banner

#Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all