www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : गोविंद ड्रोलिया के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में 25 फरवरी को मुजफ्फरपुर बंद.

February 25, 2022 | by Goltoo

Screenshot_20220225-091346_2

पान मसाला व्यवसाई गोविंद ड्रोलिया की रविवार को हुई हत्या के विरोध में शुक्रवार 25 फरवरी को मुजफ्फरपुर बंद रहेगा. गोविंद ड्रोलिया के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे व्यवसायियों ने गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला. कानून व्यवस्था के विरोध में व्यवसाई और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की.

लगभग 500 की संख्या में व्यवसाई चेंबर ऑफ कॉमर्स के परिसर में जमा हुए सभी ने हाथों में काला झंडा और कैंडल लिए हुए थे यहां से जुलूस के रूप में व्यवसाई टावर चौक की तरफ मार्च किया. व्यवसायिओं का कहना है कि घटना के 4 दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस अभी अपराधियों को पकड़ नहीं पाई है. शहर में विधि व्यवस्था की हालत अच्छी नहीं है ऐसे में व्यवसाय करना बहुत मुश्किल है. पुलिस प्रशासन कारोबारियों को सुरक्षा नहीं देगी तो हम अपना कारोबार बंद कर देंगे.

मौके पर सभी ने मुजफ्फरपुर बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया. इन फ्रंट भी बंद का समर्थन महापौर, नगर विधायक के अलावा राजद जिला महासचिव और वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल, लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिअ, कैंडल मार्च में महामंत्री सज्जन शर्मा, संगठन मंत्री राजीव कुमार केजरीवाल, संगठन मंत्री प्रमोद ,मोतीलाल छाबड़िया ,रवि मोटानी ,अरुण कुमार, दिलीप कुमार साहू, बाबू भाई, देवेंद्र चाचान , अंबिका ढांढर्या, मुकेश तुलस्यान,पंकज अग्रवाल, राहुल नथानी, वरुण अग्रवाल, आकाश कंदोई, कृष्ण ड्रोलिया ने हिस्सा लिया.

मुजफ्फरपुर बंद के आह्वान में सभी राजनीतिक दल भी जुट गए हैं.बंद के समर्थन में उतरेगा भूमिहार ब्राह्मण समाज. राजद महा जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि हत्याकांड के विरोध में बंद का उनका पार्टी उनकी पार्टी समर्थन किया है राजा द अध्यक्ष ने कहा कि 10:00 बजे एक पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता जुटेंगे वहां से बंद कराने समर्थक शहर में निकलेंगे इधर पुलिस प्रशासन भेजो करनी हो गई है 37 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात कर दिया है व्यवसाई की ओर से मुजफ्फरपुर बंद के आह्वान को देखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है

#muzaffarpur #muzaffarpurnews #muzaffarpurcrimenews

RELATED POSTS

View all

view all