Muzaffarpur News
Advertisements

मृतक किरण देवी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं

Muzaffarpur 13 June : मुजफ्फरपुर के मुस्तफापुर में घरेलू हिंसा की घटना में एक महिला को जिंदा जला दिया गया . 28 वर्षीय किरण देवी को ससुराल वालों ने मिलकर जिंदा जला दिया. मृतक किरण देवी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं.

मरने से चंद मिनट पहले अपने गुनाहगार के बारे में बताया है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पीड़ित महिला बार-बार पानी मांग रही है। उसकी बातें पूरी तरह से स्पष्ट तो नहीं, लेकिन परिजन से बातचीत में कहा घर के लिए जला दिया। गला काटना चाहते थे। वो लड़खड़ाती हुई आवाज में वारदात के लिए अपने पति, सास-ससुर, देवर और देवरानी को जिम्मेदार बता रही है।

Advertisements

रात भी उसकी बहन ने संगीत से बात की और और कहा था कि घर बनाने की कुछ सामग्री लेकर आने के लिए किचन बनवाना है. आज सवेरे पर उसके बहनोई ने कॉल किया कि तुम्हारी बहन को जला दिया है. जिसके बाद मोबाइल डिस्कनेक्ट हो गया इसके बाद संजीत बदहवासी की हालत में बहन के घर पहुंचा है जहां बताया गया कि उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद संजीव को पता चला कि उसकी बहन तो मर चुकी है. घटना की जानकारी मिलने पर अहियापुर थानेदार विजय कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए .किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। किरण का पति राजेश साह, ससुर रामनन्दन साह, अरुण समेत अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं.

#Muzaffarpurnews #Crimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.