Muzaffarpur News
Advertisements

अमन कुमार के शानदार शतक की बदौलत बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत

Aman and Aryan in MDCA League Match

Muzaffarpur 8 April : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ने यंगमेंस क्रिकेट क्लब को 108 रनों के भारी अंतर से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अमन कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 147 रनों की पारी खेली वहीं आर्यन सिंह ने 65 रन अपनी टीम के लिए बनाएं हर्षवर्धन 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisements


गेंदबाजी में यंगमेंस क्रिकेट क्लब की तरफ से अनीश रमन ने एकमात्र सफलता प्राप्त की


जवाब में खेलने उतरी यंग मेंस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
यंगमेंस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक ने 10, युवराज ने 28, रवि ने 26 ,अनीश रमन ने 25 रन बनाए।
गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आर्यन सिंह ने दो , अमन ने दो, आदर्श ने दो, अभिषेक एवं राकेश ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Catch Drop


आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी के अमन कुमार को दिया गया।

अंपायर प्रमोद कुमार एवं रितिक


आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर प्रमोद कुमार एवं रितिक थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव थे।

कल का मैच: गायत्री यंग क्रिकेट क्लब बनाम जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी

#Cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.