Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 September : Bharti Teacher Training College, सदातपुर व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में उत्साह एवं गरिमा के साथ महाविद्यालय स्थित प्रार्थना भवन में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

Bharti Teacher Training College में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रशिक्षुओं ने वंदना और गीत से वातावरण में उत्साह और मंगलमयता का संचार किया।कार्यक्रम में पधारे महानुभावों का परिचय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल ने कराया । मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सत्यपाल शर्मा जी ने हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन किया। अतिथियों में महाविद्यालय के विभाग निरीक्षक श्री राजेश रंजन और अध्यक्ष प्रो सत्य नारायण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Bharti Teacher Training College में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

मुख्य वक्ता प्रो सत्यपाल शर्मा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी ने कहां की हिंदी भारतीय सभ्यता व पारंपरिक ज्ञान की संवाहक है। हिंदी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं की रक्षक है, जो भारत की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोती है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा और राष्ट्रीय एकता में इसके योगदान पर विस्तार से बताए।

Advertisements
Bharti Teacher Training College में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो सत्य नारायण गुप्ता एवं श्री राजेश रंजन जी ने संयुक्त रूप से की। इसके अतिरिक्त डॉ. सौरभ कुमार ने मंच संचालन एवं अपनी सक्रिय भागीदारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

यह आयोजन प्रशिक्षुओं द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसमें उनकी दक्षता और रचनात्मकता को भी प्रदर्शित किया गया । सचिव डॉ ललित किशोर ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय हिंदी के प्रचार प्रसार में लगातार अपनी भूमिका निभाते आ रहा है। आशा व्यक्त किया कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु ऐसे आयोजन भविष्य में होते रहने चाहिए।

Bharti Teacher Training College में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर तथा राष्ट्रीय एकता में इसके योगदान पर अपने विचार अभिव्यक्त किए।
यह आयोजन प्रशिक्षुओं द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसने उनकी दक्षता और रचनात्मकता को भी प्रदर्शित किया। भारती शिक्षक प्रशिक्षण
अंतिम चरण में Bharti Teacher Training College के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल जी ने वक्ताओं का आभार प्रकट किय।

मौके पर सभी शिक्षक गण, छात्रों, कर्मचारियों के साथ-साथ डॉ मिन्नी कुमारी, डॉ अनामिका रानी,डॉ सौरभ कुमार, डॉ सतीश चंद्र, श्री सरोज कुमार, श्री संजय कुमार गुप्ता , श्री मती प्रतिमा कुमारी, श्री शैलेन्द्र मिश्रा, श्री हितेन्द्र कुमार, श्री प्रवाल बेरा, श्री राम जी यादव एवं समस्त कार्यकर्ता बंधुओ ने अपने विचार व्यक्त किए एवं प्रशिक्षुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.