Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 April : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर LS College में श्रधांजलि सभा आयोजित की गयी. कॉलेज के दिनकर पार्क स्थित दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रधांजलि दी गयी.

LS College में दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा दिनकर राष्ट्रकवि होने के साथ ही जनकवि भी थे. देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी मिलने तक के सफर को दिनकर ने अपनी कविताओं द्वारा व्यक्त किया है. भारतीय साहित्य जगत में दिनकर ऐसे नाम हैं जिनकी कविताएं युवाओं के रक्त में उबाल ला देती थी। जिनकी कविताओं की एक – एक पंक्ति से सभी में जोश भर जाता था. प्रो राय ने कहा कि दिनकर ने अपनी चर्चित किताब ‘संस्कृति के चार अध्याय’ जिसकी प्रस्तावना तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लिखी है, तथा अमर कृति उर्वशी इसी कॉलेज में अध्यापन करते हुए लिखी थी. दिनकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा के बाद कॉलेज ऑडिटोरियम में कॉलेज के स्टाफ काउंसिल की बैठक हुई, जिसने सभी शिक्षकों और कर्मभारियों शामिल हुए.

LS College में दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा

प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करना, वर्तमान समस्याओं पर चर्चा करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार करना है.एजेंडे में मुख्य रूप से कॉलेज छात्रावास को दुबारा खोलने, नैक मूल्यांकन की प्रगति की समीक्षा, कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपाय, विभागों के शोध कार्यों में कॉलेज प्रशासन के सक्रिय सहयोग , शिक्षण गुणवत्ता सुनिश्चित रखने सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया.

Advertisements

प्रो राय ने कहा कि विगत वर्षों में सभी के सहयोग से शैक्षणिक उत्कृष्टता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और छात्र सुविधाओं के क्षेत्र में LS College ने उल्लेखनीय प्रगति की है, तथा सभी के सहयोग से कॉलेज अकादमिक श्रेष्ठता के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा.

LS College में दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा

उन्होंने सभी विभागों से छात्रों के शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ ही खेलो और अन्य गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि तभी छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा. प्रो राय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए भयमुक्त, रचनात्मक कैंपस माहौल बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है.

LS College में दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा

बैठक में कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो संजीव मिश्रा, सचिव डॉ राजीव कुमार, सीनेटर डॉ साजिदा अंजुम और डॉ अर्धेंदु ने भी अपने विचार रखे तथा प्राचार्य प्रो राय के कार्यकाल में LS College कैंपस में बहाल हुई शांति व्यवस्था की सराहना की. मौके पर प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ तथागत बनर्जी, डॉ एसएन अब्बास, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ दीपिका कुमारी, डॉ मणि भूषण, डॉ नवीन कुमार, डॉ सीमा कुमारी, डॉ प्रदीप कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.