Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 September : LS College, मुजफ्फरपुर के जूलॉजी विभाग में एमएससी 2023–25 सत्र के उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान में फेयरवेल तथा 2024–26 सत्र के नए छात्रों के लिए स्वागत समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और एलुमनी नेटवर्क से जुड़ने का आह्वान किया।

LS College जूलॉजी विभाग में फेयरवेल

LS College के जूलॉजी विभाग में 2023-25 सत्र में एमएससी के उत्तीर्ण हुए छात्रों के सम्मान में फेयरवेल कार्यक्रम तथा 2024-26 सत्र में नामांकित छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कॉलेज से शिक्षा समाप्त कर अगले सफर पर अग्रसर हुए छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. प्रो कनुप्रिया ने छात्रों से कॉलेज से मिली सीख को गांठ बांध लेने तथा अपने कार्यों और व्यवहार से माता पिता गुरुजनों और कॉलेज को गौरवान्वित करने की सीख दी.

LS College जूलॉजी विभाग में फेयरवेल एवं स्वागत समारोह का आयोजन
LS College जूलॉजी विभाग में फेयरवेल एवं स्वागत समारोह का आयोजन

उन्होंने विद्यार्थियों के अनुरोध पर जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश दुबे को पिछले छह वर्षों के पीजी उत्तीर्ण छात्रों के लिए पूर्व छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) आयोजित करने का सुझाव दिया।. उन्होंने जूलॉजी विभाग में विभागीय स्तर पर एलुमनी मीट कराने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि छात्र भले ही कॉलेज से अपनी शिक्षा समाप्त कर रहे हैं फिर भी विभाग के शिक्षक उनके कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. नए सत्र के छात्रों कक्षा में नियमित उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए प्रो कनुप्रिया ने कहा कि विभाग में प्रैक्टिकल कक्षाओं का भी सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है.

Advertisements

विभागाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश दुबे ने कहा कि विभाग में शैक्षणिक और रिसर्च गतिविधियों के बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से नवाज़ा गया :

मिस्टर फ्रेशर – मुकेश कुमार

मिस फ्रेशर – सुषमा स्वराज

मिस फेयरवेल – शालू

मिस्टर फेयरवेल – मणिभूषण

मौके पर डॉ रीमा कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ निवेदिता, डॉ आनन्द कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.