SKJ Law College मुजफ्फरपुर में एलएलएम विभाग का उद्घाटन, केरल एवं बिहार के राज्यपाल हुए शामिल
September 18, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 18 September : 18 सितम्बर को SKJ Law College मुजफ्फरपुर में केरल के राज्यपाल माननीय श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति माननीय श्री आरिफ मोहम्मद खान द्वारा फीता काटकर नए एलएलएम विभाग का उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर सांसद श्री देवेशचंद्र ठाकुर,बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय,महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा,सचिव डॉक्टर उज्ज्वला मिश्रा,निदेशक श्री जयंत कुमार उपस्थित रहे.
SKJ Law College में एलएलएम विभाग का उद्घाटन,
इसके उपरांत माननीय राज्यपाल द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया.इसके उपरांत महाविद्यालय में स्तिथ श्रीकृष्ण सिंह एवं श्री एल. पी. शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण माननीय अतिथि सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया. इसके बाद हेमंत शाही सभागार जाने के क्रम में महाविद्यालय एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दिया गया तथा छात्राओं के द्वारा कलश ज्योति से स्वागत किया गया.


इस अवसर पर SKJ Law College के हेमंत शाही सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रगान, विश्वविद्यालय के कुलगीत, दीप प्रज्वलन, स्वागत गान से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. महाविद्यालय के सचिव डॉक्टर उज्ज्वला मिश्रा के द्वारा स्वागत किया गया जिसमें उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की विस्तार पूर्वक चर्चा किया. अतिथियों के स्वागत के उपरांत महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा एवं सचिव डॉक्टर उज्ज्वला मिश्रा द्वारा माननीय अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प पौधा से सम्मानित किया गया.

महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा ने अपने अध्यक्ष के संबोधन में SKJ Law College के स्थापना से वर्तमान तक के विकास क्रम को बताते हुए कहा कि माननीय राज्यपाल अर्लेकर जी के द्वारा एलएलएम के रूल्स रेगुलेशन की स्वीकृति देते हुए इस महाविद्यालय में 40 सीटों पर एलएलएम की पढ़ाई आरंभ करने का आदेश दिया गया तथा विश्वविद्यालय के कुलपति जी के सहयोग से महाविद्यालय में इस कोर्स की पढ़ाई 2023-24 से आरंभ हुई. कुलपति जी के सहयोग से महाविद्यालय को ऑटोनॉमस प्राप्त करने का प्रयास होगा.

मुख्य अतिथि केरल के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इस विधि महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं सचिव ने मुझे याद किया. इस महाविद्यालय में एलएलएम विभाग के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया. आगे उन्होंने विधि के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के संस्कृति में विधि क्या है और निषेध क्या है, इसे समझने की जरूरत है. विधि और निषेध को धर्म कहा गया है और धर्म का अर्थ है सभी अच्छी बातों को अपनाना और इसके अनुसार कार्य करना ही धर्म है.

मुख्य अतिथि माननीय श्री आरिफ मोहम्मद खान राज्यपाल सह कुलाधिपति, बिहार ने अपने संबोधन में, विधि के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति ज्ञान की संस्कृति है और यह ज्ञान की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि धर्म का अर्थ है कोड आफ सिविलाइजेशन (सभ्यता की संस्कृति) उन्होंने कहा कि जिस आचरण से दुनिया सुधर जाए, वही धर्म है. माननीय राज्यपाल ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति को देखना हो तो वहां की महिलाओं की स्थिति को देखा जाना चाहिए जिस समाज में महिलाएं शिक्षित है. वह सामाजिक सुसंस्कृत है.
माननीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है कि उन्होंने जिन्होंने इस महाविद्यालय को एलएलएम कोर्स संचालन की अनुमति प्रदान किए थे वह आज एलएलएम विभाग के उद्घाटनकर्ता है.
Van Mahotsav वन महोत्सव 2025: RDS College, मुज़फ़्फ़रपुर में https://t.co/Nd950n7LyW #Muzaffarpur #vanmahotsav @brabu_ac_in pic.twitter.com/ZoWndrefhy
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 17, 2025
माननीय कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने कहा कि आज का दिन इस महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के लिए गौरव का दिन है यह महाविद्यालय विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और मैं यहां के प्रबंधक को आश्वासन देता हूं कि मैं हर संभव सहयोग करता रहूंगा.
इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालय के अतिथियों में महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिसमें सीनेट एवं सिंडीकेट सदस्यों में प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार सिंह (टुनटुन जी), प्रोफेसर संजय कुमार सुमन, पूर्व सिंडिकेट सदस्य डॉक्टर डॉ हरेंद्र कुमार, प्राचार्य में प्रोफेसर शशि भूषण कुमार, प्रोफेसर प्रमोद कुमार एवं डॉ विमल किशोर, विश्वविद्यालय शिक्षकों में प्रोफेसर रेणु कुमारी, प्रोफेसर नीलम पांडे, प्रोफेसर संजय कुमार, डॉक्टर राजीव कुमार, श्री उदयशंकर सिंह (रेड क्रास ), श्री अरविन्द कुमार सिंह (कांग्रेस सदस्य ), मेयर श्रीमती निर्मला साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी, उपप्राचार्य प्रोफेसर बीएमआजाद, प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर रवि रंजन राय, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर दीक्षा, डॉक्टर अर्चना अनुपम, प्रोफेसर विपिन, प्रोफेसर डीके मिश्रा प्रोफेसर एके पांडे, श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेमभूषण कुमार, श्री अशोक सिंह एवं श्री विवेक कुमार सहित सहित शहर के विभिन्न वार्ड पार्षद गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे.
इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सचिव डॉक्टर उज्ज्वला मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन निदेशक श्री जयंत कुमार ने किया

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all