SportsMuzaffarpur News

Muzaffarpur जिला वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, अमर कुमार बने अध्यक्ष

Advertisements

Muzaffarpur 30 August : Muzaffarpur जिला वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित हुई। अमर कुमार अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार सचिव बनाए गए।

Muzaffarpur जिला वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित

Muzaffarpur जिला वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को अखाड़ाघाट रोड स्थित संघ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. आर.एस. त्रिवेदी ने की। नई कार्यकारिणी में अमर कुमार को अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में पारस प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. फ़िरौज़दीन फैज और शांति स्वरूप शर्मा को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं डॉ. आर.एस. त्रिवेदी, राजेश्वर प्रसाद, कमल कुमार भसीन, डॉ. रवि शंकर कुमार, संजीव कुमार शर्मा और राजेश नेमानी को उपाध्यक्ष बनाया गया। नंदन कुमार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Muzaffarpur जिला वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित
Muzaffarpur जिला वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित

संघ की नई कार्यकारिणी में अर्चना कुमारी, विनय कुमार, अंकुश कुमार, रामप्रताप जायसवाल और अशोक कुमार साह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में निर्मल कुमार, आनंद कुमार, अभिषेक तिवारी, प्रिंस कुमार और विवेक कुमार को शामिल किया गया है। नई टीम के गठन से जिले में वॉलीबॉल गतिविधियों को और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष पारस प्रसाद गुप्ता ने खिलाड़ियों और संघ के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने जिले में वॉलीबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने खेल के विस्तार के लिए संगठित प्रयासों और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. आर.एस. त्रिवेदी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन ने किया। इस अवसर पर पल्लवी, अभिनय कुमार, अंकित कुमार, रामकुमार राय शर्मा और मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी एक नजर में

  • अध्यक्ष: अमर कुमार
  • सचिव: करुणेश कुमार
  • कोषाध्यक्ष: नंदन कुमार
  • मुख्य संरक्षक: पारस प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. फ़िरौज़दीन फैज, शांति स्वरूप शर्मा
  • उपाध्यक्ष: डॉ. आर.एस. त्रिवेदी, राजेश्वर प्रसाद, कमल कुमार भसीन, डॉ. रवि शंकर कुमार, संजीव कुमार शर्मा, राजेश नेमानी

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.