Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिवस पर चेसबेस सॉफ्टवेयर का उपयोग एवं ओपनिंग की जानकारी दी गई
Muzaffarpur 31 August : गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में कमलबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिवस पर ओपनिंग के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझाया गया।
Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर

प्रतियोगिता निदेशक सह मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा ने चेसबेस सॉफ्टवेयर की तैयारी एवं ओपनिंग के महत्वूर्ण सिद्धांतों विपक्षी की गलतियों, स्मॉल सेंटर, वर्चुअल आउटपोस्ट, आइसोलेटेड प्यादा, आर्ट ऑफ डिफेंस, डिफेंसिव थिंकिंग, मेथड ऑफ एलिमिनेशन, प्रोफिलैक्सिस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सिद्धांतों को प्रैक्टिकल करके समझाया गया।

National Sports Day पर 26वें मुजफ्फरपुर जिला युग सृजन खेल पुरस्कार समारोह में 400 से अधिक सम्मान https://t.co/HOOeorhOE2 #muzaffarpur #yugsrijan #sportsday pic.twitter.com/p2G88W7bt6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 29, 2026
संचालन संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने किया। उक्त अवसर पर संघ के संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार दीपू, चंदन कर्ण, डॉ आनंद प्रकाश, रौशन कुमार, हर्ष रंजन, साहिर सिन्हा, श्रेया राज, वान्या श्रीवास्तव सहित दर्जनों खेलप्रेमियों एवं संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.