Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 April : बखरा पावर सबस्टेशन जो विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरैया के अंतर्गत आता है, बिजली आपूर्ति मंगलवार और बुधवार को बाधित रहेगी. कार्यपालक अभियंता पश्चिमी ने बताया वैशाली बखरा सब स्टेशन तक के बीच मेंटेनेंस वर्क के कारण मंगलवार और बुधवार को सुबह 9:00 से 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली उपभोक्ताओं को निर्देश दिया गया है कि 9:00 बजे से पहले और 3:00 बजे के बाद अपने जरूरी काम पूरा करें.

मिसकॉट विधुत शक्ति उपकेंद्र के अधीन आने वाले रामबाग, शास्त्री नगर, खादी भंडार, मस्जिद चौक, पीएनटी, रामबाग चौरी, निराला नगर, पीएन सिंह गली समेत अन्य मोहल्ले में बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान इलाके में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बताया गया कि करीब 1 बजे के बाद बिजली पुनः बहाल कर दी जाएगी।


मुजफ्फरपुर में स्थित नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी के सभी बिलिंग काउंटर ६ अप्रैल तक बंद रहेंगे. अतः आप अपने बिजली बिल की भुगतान नहीं कर सकते हैं. काउंटर पर सरवर बदलने की प्रक्रिया के कारण 7 अप्रैल से बिलिंग की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी. 7 अप्रैल से बिलिंग काउंटर भी खुलेंगे.

Advertisements

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.