Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 June : Muzaffarpur News अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, तुर्की, मुजफ्फरपुर में SCERT निदेशक के निदेशानुसार पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में M.Ed-2021-23 एवं 2022-24 के प्रशिक्षुओं एवं संकाय सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही निबंध एवं ‘Slogan Writing’ प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य, डॉ० इम्तियाज आलम के नेतृत्व में किया गया।

प्राचार्य डॉ इम्तियाज आलम और महाविद्यालय के सभी व्याख्याताओं ने प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाया। इस तरह के आयोजन से लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी व लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील होंगे। इस अवसर पर संस्थान के व्याख्याता श्रीमती रितु सिन्हा, श्री अखिलेश कुमार राय, श्री कृष्ण मोहन, डॉ प्रियंका सिंह, श्री अनिल कुमार गुप्ता, श्री गरीब नाथ चौधरी, श्रीमती प्रियंका कुमारी, श्री विजय कुमार यादव, श्री विनय कुमार यादव, श्री राजन रजक एवं महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे।

#muzaffarpur ##news #environmentweek

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.