Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 October : Muzaffarpur News डीएफओ मुजफ्फरपुर श्री सुबोध कुमार ने प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के साथ लंगट सिंह कॉलेज स्थित महात्मा गांधी पार्क में वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया.

Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज स्थित दिनकर पार्क और महात्मा गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण
Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज स्थित दिनकर पार्क और महात्मा गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण

Muzaffarpur News दिनकर पार्क और महात्मा गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण

मौके पर प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि कार्यों को त्वरित गति से निष्पादित करने की जरूरत है ताकि पार्क को आमजनों के लिए फिर से उपलब्ध करवाया जा सके. उन्होंने कहा कि कॉलेज के ग्रीन एवम क्लीन कैम्पस, कॉलेज ग्राउंड तथा पार्क शहर के लोगो के मॉर्निंग वॉक एवम व्यायाम के लिए आदर्श वातावरण उपलब्ध करवा रहा है. प्रो राय ने कहा कि वन विभाग के सहयोग से कैम्पस में समय समय पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है. प्राचार्य प्रो राय ने डीएफओ से दिनकर पार्क और महात्मा गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण में वन विभाग द्वारा सहयोग देने का अनुरोध भी किया.

इससे पहले प्राचार्य प्रो राय ने डीएफओ श्री सुबोध कुमार का औपचारिक स्वागत किया. डीएफओ सुबोध कुमार ने वन विभाग द्वारा पार्क में चलाए जा रहे कार्यों के जल्दी पूरा कर लेने का भरोसा दिया. मौके पर डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे.

Advertisements

#Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.