Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 July: Muzaffarpur News इस अवसर पर छात्रों ने अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए कहा कि कॉलेज ने हम छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए कई टिप्स दिए हैं। सभी छात्रों ने भूगोल विभाग के शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमें काफी अच्छे से पढ़ाया है। उनके द्वारा दिए हुए ज्ञान हमें कैरियर की ऊंचाई को पाने में काफी मदद करेगा। इस अवसर पर प्रवीण, सौरभ सुगंध, निशा, अपराजिता, प्रियंका, सुमन, प्रिंस एवं आकाश ने कॉलेज के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में गायन और स्पीच भी प्रस्तुत किया।


भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग ने आपको बहुत कुछ दिया है। आप अपने आगामी जीवन में कॉलेज द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन में उतार कर अधिक से अधिक सार्थक बनाएं। डॉ प्रमोद ने इस अवसर पर छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सम्मान में गाना गाया।


“यह मेरा जीवन तेरे लिए.….
जीवन का सपना तेरे लिए…।

Advertisements


अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि राम दयालु सिंह कॉलेज छात्रों के बौद्धिक, चारित्रिक और व्यक्तित्व निर्माण पर काफी बल देती है। छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपने संस्थान से जो कुछ भी सीखा है वह आपको हर स्थिति में अच्छा इंसान बनाएगा। आपका मार्गदर्शन करेगा और आपके जीवन को सफल और खुशहाल बनाएं। पूरा कॉलेज परिवार आप सबों के सफलतम जीवन की कामना करता है।

Muzaffarpur News R.D.S. College के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का फेयरवेल
Muzaffarpur News R.D.S. College के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का फेयरवेल


मौके पर शिक्षकों में डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सुमन लता, डॉ आयशा जमाल, डॉक्टर गणेश कुमार शर्मा, लालदेव जी, नीतीश कुमार, सुमित कुमार आदि ने छात्रों के सफल जीवन की कामना की।

#Muzaffarpur #news #rdscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.