Muzaffarpur News
Advertisements

मंगलवार रात परिवार वालों के साथ खाना भी खाया और सबों के साथ अच्छे से बात भी की और देर रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Muzaffarpur 27 July : सिकंदरपुर मुजफ्फरपुर के युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या. मुजफ्फरपुर नगर थाना के सिकंदरपुर कुंडल क्षेत्र के 25 वर्षीय नौजवान ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार रात परिवार वालों के साथ खाना भी खाया और सबों के साथ अच्छे से बात भी की और देर रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली अपने आवास पर.


मृतक का नाम 25 वर्षीय आदर्श कुमार सिकंदरपुर कुंडल निवासी हिमांशु सिंह का पुत्र है. मंगलवार की रात में सभी खाना खाकर सोने गए और सभी के साथ बैठकर खाना भी खाया आदर्श कुमार ने कुछ समय बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आने के बाद सभी सकते में आ गए. परिवार वाले कमरे की तरफ दौड़े तो खून से लथपथ मिला आदर्श. आनन-फानन में आसपास के लोग और परिवार वाले बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौका ए वारदात नगर थाने की पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. पिस्टल कहां से आया और गोली क्यों मारी खुद को इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Advertisements

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.