www.goltoo.in

Muzaffarpur Sports Festival Season–3 दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से खेल परिसर गूंज उठा

December 19, 2025 | by Goltoo

ae2b2f00-5af0-40dc-a383-16d694de84e2

Muzaffarpur 19 December : ONGC द्वारा प्रस्तुत Muzaffarpur Sports Festival Season–3 के दूसरे दिन वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए। मेडल सेरेमनी में गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।

Muzaffarpur Sports Festival Season–3

ONGC द्वारा प्रस्तुत Muzaffarpur Sports Festival सीजन–3 के अंतर्गत आज दूसरे दिन का खेल आयोजन अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Muzaffarpur Sports Festival
Muzaffarpur Sports Festival
Muzaffarpur Sports Festival
Muzaffarpur Sports Festival

वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) एवं एथलेटिक्स सहित सभी खेलों में प्रतिभागी खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के जज्बे और संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और खेल परिसर पूरे दिन उत्साह से भरा रहा।

Muzaffarpur Sports Festival

दूसरे दिन आयोजित मेडल सेरेमनी में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अरविंद सिन्हा, एसबीआई चीफ मैनेजर श्रीमती प्रियंका राज एवं डिप्टी मैनेजर श्रीमती रेनू (एसबीआई, बिहार यूनिवर्सिटी कैंपस) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Muzaffarpur Sports Festival Day 2 Results

Muzaffarpur Sports Festival


खो-खो सेमीफाइनल क्वालिफायर टीमें
अंडर-16 बालक: * सेमी 1: एम.एस. सकरी सरैया बनाम यू.एच.एस. बरुआरी
सेमी 2: किलकारी बाल भवन बनाम डी.ए.वी. बखरी
अंडर-14 बालक: * सेमी 1: एम.एस. सकरी सरैया बनाम ज्ञान सरोवर
सेमी 2: शेमफोर्ड फ्यूचर स्कूल बनाम प्रिस्टीन स्कूल
अंडर-14 बालिका: * सेमी 1: एम.एस. हरपुर बनाम एम.एस. शिवराहा मझौलिया
सेमी 2: एम.एस. सकरी सरैया बनाम प्रिस्टीन चिल्ड्रेन हाई स्कूल

Muzaffarpur Sports Festival
Muzaffarpur Sports Festival

वॉलीबॉल मे खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं :
अंडर -14 बालक वर्ग मे मध्य विद्यालय रतमनिया ने क्राइस ज्योति स्कूल को 25-08,25-11 से, डॉलफिन पब्लिक स्कूल ने डॉलफिन पब्लिक स्कूल जूनियर को 25-14,25-15 से, पीरिस्टाइन चिल्ड्रेन हाई स्कूल ने संत जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 25-09,25-06 से, मध्य विद्यालय रत्मनिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय खारौना को 25-19,18-25,15-10 से, डॉलफिन पब्लिक स्कूल ने ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल को 07-25,25-17,15-11 से, पीरिस्टाइन चिल्ड्रेन हाई स्कूल ने 25-20, किड्स कैंप स्कूल को 20-25,25-15,15-12 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

Muzaffarpur Sports Festival
Muzaffarpur Sports Festival

वही बालिका अंडर -14 वर्ग में शेमफोर्ड फ्यूचरीस्टिक स्कूल ने डी. ए. वीं मालिघाट को 25-06,25-07 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वही फाइनल मुकाबले में शेमफोर्ड फ्यूचरीस्टिक स्कूल ने जी. डी.मदर स्कूल को 25-18, 25-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वही अंडर -16 बालिका वर्ग में शेमफोर्ड फ्यूचरीस्टिक स्कूल ने डी. ए. वीं मालिघाट को 17-25,25-21,15-05 से, जी. डी.मदर स्कूल ने डी. ए. वीं मालिघाट को 26-24,25-08 से हराया।

Muzaffarpur Sports Festival

फुटबॉल प्रतियोगिता परिणाम: दूसरा दिन (Day 2)
आज दूसरे दिन फुटबॉल में खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं:
बालक वर्ग (Boys):
बालक वर्ग में मुखर्जी सेमिनरी ने एम एस शिवराहा को 02-01 से, शेमफोर्ड ने शमा इंटरनेशनल स्कूल को 08-00 के बड़े अंतर से, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने के.वी. 2nd शिफ्ट को 03-00 से, बिड़ला ओपन माइंड ने के.वी. 1st शिफ्ट को 05-04 से और जे.एन.वी. खरौना ने सेंट मैरी स्कूल को 03-00 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग (Girls):
वही बालिका वर्ग में एम.एस. शिवराहा ने महेश भगत को 01-00 से और चैपमैन स्कूल ने शमा इंटरनेशनल स्कूल को 02-01 से हराकर जीत दर्ज की।

RELATED POSTS

View all

view all