www.goltoo.in

Muzaffarpur Sports News : Annual Sports Competition at Dolphin Public School, Muzaffarpur

December 4, 2022 | by Goltoo

IMG_4962

Muzaffarpur 4 December : मुजफ्फरपुर में स्तिथ डॉलफिन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ.खेल प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिनों तक चला.खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी,वॉलीबॉल,दौड़,लम्बी कूद ऊँची कूद चॉक्लेट रेस,बैडमिंटन,क्रिकेट आदि खेल खेले गए.

डॉलफिन क्रिकेट अकादमी भी बच्चों को प्रशिक्षण देती है इसी मैदान पर. इस मौके पर निदेशक धर्मवीर कुमार,प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षकगण के साथ साथ राष्ट्रीय कोच/रेफरी करुणेश कुमार भी सहयोग दे रहे थे. डॉलफिन पब्लिक स्कूल मालीघाट में स्तिथ है.

रमन हाउस बालिका वर्ग में कबड्डी की विजेता बनी वहीँ बालक वर्ग में कबड्डी और वॉलीबॉल में अशोका हाउस विजेता बनी.क्रिकेट में शिवाजी हाउस 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाया जिसमें नावेद ने 57 रन की पारी खेली तथा नीचे से कप्तान मंकेश नाबाद 37 रानो कि तेज तरार पारी के बदौलत टीम का कुल स्कोर 125 पहुंचाया ।

जवाब में उतरी अशोका हाउस की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 65 रन हि बना पाए । शिवाजी हाउस के कप्तान mankesh को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के वजह से मैन ऑफ द सीरीज चुना गया (दो मैच में 45 रन तथा 2 विकेट) तथा नावेद को मैन ऑफ द मैच नावेद को दिया गया । मौके पर स्कूल के प्राचार्य श्री धर्मवीर कुमार, शैलेंद्र कुमार, शंकर सर तथा अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।

#Muzaffarpur #Sports #News

RELATED POSTS

View all

view all