Muzaffarpur News
Advertisements

[slim_seo_breadcrumbs]

Pulwama Martyrdom : स्थानीय लंगट सिंह कॉलेज में जम्मू- कश्मीर के पुुलवामा में शहीद हुए जवानों के शहादत की चौथी बरसी पर  शोकसभा का आयोजन किया. गांधी पार्क में हुए इस सभा की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि सभी को अपने सैनिकों व जवानों की वीरता पर गर्व है. देश के सैन्य बलों व जवानों ने सदा अपनी अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया है।

मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर सपूतों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान समाज के सभी वर्गो के लिए प्रेरणास्पद और अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि सामरिक क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देकर ही रक्षा उपकरणों और तकनीकों में आत्मनिर्भता प्राप्त की जा सकती है. कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने कहा पुलवामा हमले के बाद में देश की सशस्‍त्र सेनाओं ने सीमापार से हुए इस हमले का सीमापार जाकर मुहंतोड़ जवाब दिया.

Advertisements

शोक सभा मे मौजूद एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से ओत प्रोत काव्यपाठ और संभाषण की प्रस्तुति भी की. शोकसभा में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. शोक सभा मे प्रो सुरेंद्र राय, प्रो गोपालजी, डॉ आलोक कुमार, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ ललित किशोर, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ इम्तियाज , डॉ महेश राय सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे.

#pulwama #pulawammartyrdom #pulwamaanniversary #pulwamaattack

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.