विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर LNT College में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू से दूरी बनाने का दिया संदेश
August 1, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 1 August : LNT College, मुजफ्फरपुर में विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। विशेषज्ञों ने तंबाकू नियंत्रण और फेफड़ा कैंसर से बचाव के उपाय बताए।
LNT College में जागरूकता कार्यक्रम
LNT College , मुजफ्फरपुर के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं में तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फेफड़ों का कैंसर एक गंभीर, लेकिन काफी हद तक रोका जा सकने वाला रोग है। यदि लोग तंबाकू के सेवन से दूर रहें, संतुलित जीवनशैली अपनाएं तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं, तो इस बीमारी के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता डॉ. निशांत कुमार, सहायक प्राध्यापक, एच.बी.सी.एम.बी. आर.सी., मुजफ्फरपुर ने कहा कि तंबाकू फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा और रोका जा सकने वाला कारण है। बीड़ी, सिगरेट एवं हुक्का के सेवन से फेफड़ों की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं, जिससे कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय धूम्रपान (पैसिव स्मोकिंग) भी फेफड़ों के कैंसर का जोखिम बढ़ाता है। खैनी, गुटखा एवं जर्दा जैसे धूम्ररहित तंबाकू उत्पाद भी सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि इनमें मौजूद कैंसरकारी रसायन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने तंबाकू के सभी रूपों से दूरी बनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।


विभागाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार ने विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को फेफड़ों के कैंसर के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान के अलावा वायु प्रदूषण, पैसिव स्मोकिंग, एस्बेस्टस तथा अन्य हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने से भी फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
BRABU राजनीति विज्ञान विभाग को मिला नया नेतृत्व, प्रो. कुमारी सरोज ने संभाला विभागाध्यक्ष का पदभार https://t.co/YrQBpZkeoo #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/HdWsH8RGZA
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 1, 2026
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सेमेस्टर-5 की छात्रा जस्मीन परवीन को ‘बेस्ट पोस्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को फेफड़ों के कैंसर की रोकथाम एवं तंबाकू नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण uiuजानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. के. मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. योगेश कुमार सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all