Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur District Cricket League के Final में Bharti Club और Muzaffarpur Cricket Academy में भिड़ंत

Muzaffarpur 16 May : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के अंतिम मैच में भारती क्लब ने संस्कृति क्रिकेट एकेडमी को 199 रनों के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 39 ओवर में 313 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकाश रंजन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए वही सरफराज ने 73,अंकित ने 68 एवं कुणाल ने भी 41 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisements

गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से दिवाकर ने 3, हिमांशु ने 3, सफदर,सचिन,अंकित एवं शशिकांत ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी संस्कृति क्रिकेट एकेडमी 21 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शशिकांत ने 38, दिवाकर ने 21 एवं सफदर ने 17 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

भारती क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवाशीष ने शानदार 4 विकेट लिए वही सरफराज ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इन दोनों के अलावा तुषार अमर ने एक एवं वाचस्पति ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी सरफराज को दिया गया।
आज के अंपायर मनोज कुमार एवं राज कुमार थे वही स्कोरर आर्यन थे।

स्कोरर आर्यन Main Organiser who was devoted in all the matches of district League

जिला क्रिकेट लीग के संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि कल जिला क्रिकेट लीग का एकदिवसीय फाइनल मैच भारती क्लब बनाम क्रिकेट एकेडमी के बीच सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।

#Muzaffarpur #cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.