Bihar News
Advertisements

Patna 16 May : मौसम विभाग पटना द्वारा दी गई तात्कालिक मौसम चेतावनी –पूर्वी चम्पारण,पश्चिमी चम्पारण ,सीतामढ़ी गोपालगंज, मधुबनी, बांका पूर्णिया ,किशनगंज, अररिया, कटिहार जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर पर आवर या अधिक भी ) हो सकती है तथा वज्रपात की संभावना है.

इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खुले में हो तो शीघ्र अति शीघ्र किसी पक्के मकान की शरण ले. पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. यह चेतावनी इन तीनों जिलों के आसपास के जिलों के लिए भी लागू होती है. मौसम कभी भी बदल सकता है.उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है. इसके एक महीने बाद 16 से 18 जून तक मानसून के बिहार में पहुँचने का अनुमान है.

Advertisements

#Weather #Biharweather

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.