Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 October : तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां,Muzaffarpur में BSDMA, NSS और BRABU के सहयोग से वैशाली जिले की छात्राओं के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई।

Muzaffarpur: तिरहुत कॉलेज में वैशाली की छात्राओं के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), पटना के सहयोग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रहे युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को वैशाली जिले की छात्राओं के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ।

Muzaffarpur: तिरहुत कॉलेज में वैशाली की छात्राओं के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ
Muzaffarpur: तिरहुत कॉलेज में वैशाली की छात्राओं के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कमांडर (सेवानिवृत्त) निधि भारद्वाज, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय केवल स्वयं की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों की मदद करना भी प्रशिक्षित युवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और प्राप्त ज्ञान को समाजहित में उपयोग करने का आह्वान किया।

Advertisements
Muzaffarpur: तिरहुत कॉलेज में वैशाली की छात्राओं के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ
Muzaffarpur: तिरहुत कॉलेज में वैशाली की छात्राओं के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

इस अवसर पर तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के शासी निकाय सदस्य व सं सचिव मनीष कुमार एवं प्राचार्य डॉ. शक्तिमान सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण को युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपदा के समय त्वरित सहायता की भावना विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

शिविर में छात्राओं को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, बचाव एवं राहत कार्य, अग्नि सुरक्षा तथा आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों सहित विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई की एक इकाई है तथा भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.