Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता की दुर्घटना में मौत


Muzaffarpur 16 May : मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार, बेतरतीब निर्माण और छिनतई थमने का नाम नहीं ले रहा है.
कल देर रात एक युवा अधिवक्ता की मृत्यु तेज रफ्तार के कारण हो गई. मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा ग्राम में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक पर जा रहे अधिवक्ता संदीप को कुचल दिया. संदीप उर्फ़ रवि की मौत मौके पर ही हो गई. घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया चालक.

File Image Advocate Sandeep


दुर्घटना की सूचना पर सदर थाना के सब इंस्पेक्टर मणि भूषण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. तलाशी लेने पर उनके पॉकेट से जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरपुर का आई कार्ड मिला जिससे जिससे उनकी पहचान हुई. बिहार स्टेट बार काउंसिल का भी आई कार्ड मिला.

Advertisements

मृतक के परिजन वरिष्ठ अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सच्चिदानंद सिंह का कहना है संदीप घर से मुजफ्फरपुर जंक्शन के लिए निकले थे सवेरे पहर उन्हें दिल्ली जाने की ट्रेन पकड़नी थी. नेशनल हाईवे पर किसी वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई. मुजफ्फरपुर का दिघरा, चांदनी चौक अहियापुर, जीरोमाइल, दरभंगा फोर लेन दुर्घटना के लिए सबसे खतरनाक चिन्हित जगहों में से है फिर भी प्रशासन किसी तरह का कोई उपाय या कार्रवाई नहीं करती है कि इसे तेज रफ्तार पर लगाम लग सके.


पूरे बिहार में कल का दिन दुर्घटनाओं का दिन था 25 से भी ज्यादा लोगों ने दुर्घटना में अपनी जान गवाई.
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर चल रहे बेतरतीब निर्माण को लेकर भी 1 दिन पहले एक मजदूर की मृत्यु हो गई बिना सुरक्षात्मक उपाय के काम करने के कारण. इसके कुछ दिन पहले भी दिल्ली से उतरकर आए दरभंगा जाने वाले एक यात्री की मौत स्ट्रीट लाइट में करंट आ जाने की वजह से हो गई थी. मुजफ्फरपुर के बुरे दिन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.

#Muzaffarpurnews #accident

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.