Headlines

Muzaffarpur में विश्वविद्यालय राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक

Advertisements

Muzaffarpur 27 November :जूरन छपरा स्थित मुजफ्फरपुर जिला राजद कार्यालय में विश्वविद्यालय राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक हुई।

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय की उपस्थित में प्रकोष्ठ का गठन किया गया। उक्त बैठक में डॉ वीरेंद्र चौधरी अध्यक्ष और डॉ राजीव कुमार प्रधान महासचिव चुने गए। बैठक को सम्बोधित करते हुए कुमर राय ने कहा कि तेजस्वी जी के नेतृत्व में राजद निरंतर प्रगति कर रहा है। शिक्षक समाज संगठित होकर राजद को फिर से सत्ता में स्थापित करेगा।

SKJ Law College
Muzaffarpur में विश्वविद्यालय राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक
SKJ Law College
Muzaffarpur में विश्वविद्यालय राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक

वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अकलियत समाज को लालू यादव जी ने आवाज दिया है। प्रधान महासचिव डॉ राजीव कुमार ने तेजस्वी जी के युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कि बिहार का भविष्य है तेजस्वी यादव। रोजगार, शिक्षा चिकित्सा जो हमारी जरूरत है, वह तेजस्वी जी के नेतृत्व में हीं युवाओं को नसीब होगी।

इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार, डॉ ज्ञानमोहन, सुधीर बैठा, डॉ जय प्रकाश, डॉ दिलीप कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ अरविन्द यादव, डॉ पंकज राय, डॉ अनिल कुमार, डॉ ललन कुमार राय, चंदन ठाकुर, श्यामनंदन यादव, डॉ सरोज कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ सिराजुल हक फैजी, डॉ ललित किशोर आदि ने अपने विचार रखे।