Muzaffarpur News
Advertisements

बरसात से ज्यादा, सावधान रहना है बिजली गिरने की संभावना से. मेघगर्जन और बिजली गिरने से बिहार में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है.

Muzaffarpur 1 August : मुजफ्फरपुर को मौसम विभागने येलो जोन में रखा गया है यानि भारी बारिश का अनुमान है. पिछले 2 दिनों से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी पर मुजफ्फरपुर में अभी तक भारी बारिश नहीं हुई है. रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे सावन में कावड़ियों को काफी राहत मिली है, गर्मी से भी है.

सावन में कांवरिया जल लेकर जलाभिषेक करते हैं बाबा गरीब नाथ मंदिर में और रिमझिम बरसात की फुहार ने उनके रास्तों को आसान बनाया. रिमझिम बरसात में मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मुजफ्फरपुर बादलों की ऊंचाई कम होने के कारण में बिहार में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं. पिछले दिन में 33 मिलीमीटर की बरसात हुई है कल दिनभर काले बादल छाए रहे और रुक रुक कर बरसात होती रही.

आज भारी बरसात के अनुमान हैं और मुजफ्फरपुर को येलो जोन में रखा गया है. बरसात से ज्यादा, सावधान रहना है बिजली गिरने की संभावना से. मेघगर्जन और बिजली गिरने से बिहार में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. हर वर्ष मरने वालों की संख्या मैं बढ़ोतरी हो रही है. इसलिए जब बरसात हो और मेरे साजन हो तो पक्के मकानों में शरण लें, पेड़ के किनारे और खुले में ना रहें. आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें. किसान भाइयों से आग्रह है खेतों में ना जाएं और खुले जगह और पेड़ के नीचे न रहें.

Advertisements

पिछले पांच साल में लगभग 1300 लोग बिजली गिरने से मारे गए हैं.

YearNo. of Death due to thunder
200134
200981
2010106
2020459
2021280
2022194 till date
Year wise death due to Thunderstorm

#Weather #Biharweather #Muzaffarpurweather #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.