Muzaffarpur 10 September : बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं 10 और 20 अक्टूबर को. मुजफ्फरपुर में भी 11 नगर निकाय में चुनाव होंगे. मुजफ्फरपुर में कांटी और मोतीपुर परिषद को छोड़कर नो नगर निकायों में चुनाव होगा. मोतीपुर में चुनाव दिसंबर या जनवरी में होने चाहिए. तैयारियां नहीं होने के कारण काटी और मोतीपुर में नगर परिषद के चुनाव नहीं हो पा रहे .
Hamsafar Express Derails in Bagaha Bettiah हमसफर एक्सप्रेस बेपटरी – GoltooNews https://t.co/HCYcnLDEPK #hasafarexpress
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 10, 2022
साहेबगंज नगर परिषद के साथ-साथ नवगठित सकरा, मीनापुर, तुर्की सरैया बरुराज नगर पंचायत में पहले चरण में 10 अक्टूबर को, मुजफ्फरपुर नगर निगम को माधोपुर सुस्ता और मुरौल नगर पंचायत में दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को चुनाव होना निश्चित हुआ इसके साथ ही चुनाव में कौन कितना खर्च कर सकता है यह भी इसकी भी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Bihar State U15 Chess Competition in Muzaffarpur अनिकेत रंजन और मनीषा यादव सिर्फ शीर्ष पर – GoltooNews https://t.co/j3uYQ8oydP #chess #muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 10, 2022
मेयर और डिप्टी मेयर 19.60 लाख तक खर्च कर सकेंगे? मुजफ्फरपुर में 49 वार्ड हैं ऐसे में कुल राशि 39.20 लाख होती है आयोग ने कुल राशि को मेयर / डिप्टी मेयर के बीच बराबर बांट खर्च की अधिकतम सीमा तय की है. सभी वार्ड पार्षद अपने चुनाव के दौरान अधिकतम 80000 खर्च कर पाएंगे क्या वार्ड पार्षद 80000 में चुनाव लड़ते हैं? और मेयर पद के लिए केवल 20 लाख खर्च करके कोई मेयर बनता है ऐसा माना जाता है.
#Muzaffarpur #NagarNigamChunav #municipalelection

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।