Muzaffarpur 29 March : नमो हैट्रिक T- 20 क्रिकेट कप में Samrat XI क्रिकेट टीम का भाजपा युवा मोर्चा एकादश एकादश पर 4 विकेट से शानदार जीत।

नमो हैट्रिक विजेता कप पर Samrat XI क्रिकेट टीम का कब्जा
आज दिनांक 29:03:2024 शुक्रवार को ETC CRICKET GROUND मुशहरी, मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो भाजपा युवा मोर्चा एकादश बनाम सम्राट एकादश क्रिकेट टीम , मुज़फ्फरपुर के बीच खेला गया जिसमे सम्राट एकादश ने भाजपा युवा मोर्चा एकादश पर 4 विकेट से जीत दर्ज किया।


भाजपा युवा मोर्चा एकादश ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।


एस एम पांडे

भाजपा युवा मोर्चा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 97 रनों का स्कोर खड़ा किया । भाजपा युवा मोर्चा एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विशाल ने 41, आशीष निक्की ने 15 रन, रवि पराशर ने 9 रन, शांतनु ने 5 रन, मयंक ने 4 रनों का योगदान दिया



सम्राट एकादश की ओर से कसी हुई शानदार गेंदबाजी करते हुए एस. एम. पांडे ने 4 विकेट, सर्वेष ने 2 विकेट, अभय ने 2 विकेट, राजीव ने 1 विकेट एवं आदित्य ने 1 विकेट लिया ।
जबाब में सम्राट एकादश की टीम 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना कर जीत दर्ज किया एवं नमो हैट्रिक विजेता कप पर कब्जा किया ।
Muzaffarpur Mega Sports Festival आरोपुर ओवर ऑल चैंपियन https://t.co/MjAwoRdXvS #Muzaffarpur #sports pic.twitter.com/nHag5dRN6r
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 22, 2024


सम्राट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये सिद्धार्थ राणा ने 44 रन, अमन ने नाबाद 12 रन, समीर सम्राट ने नाबाद ने 6 रन एवं राजेश ने 6 रनों का योगदान दिया
भाजपा युवा मोर्चा एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये विशाल ने 2 विकेट, अविनाश ने 1 विकेट लिया ।

इस तरह सम्राट एकादश ने 4 विकेट से मैच जीत कर नमो हैट्रिक T-20 क्रिकेट कप पर कब्जा किया।
सम्राट एकादश के एस एम पांडे को शानदार प्रदर्शन करने हेतु प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया ।

*प्लेयर ऑफ द मैच
एस एम पांडे
*बेस्ट फील्डर समीर सम्राट
बेस्ट बैटर सिद्धार्थ राणा
*बेस्ट बौलर विशाल
*इमर्जिंग प्लेयर रवि पराशर
को दिया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।