Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 October : आज दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को NCTE के कार्यक्रम के अनुसार आज स्कूल चले हम विषय पर बीएड और डीएलएड के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय Bharti B.Ed. College Muzaffarpur के फाइन आर्ट्स के सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार के गाइडेन्स में पेंटिंग बनाया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय और लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ,विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय और सीवान के विभाग निरीक्षक और पूर्व छात्र कृष्णा कुमार उपस्थित थे।

Bharti B.Ed. College Muzaffarpur
NCTE Program in Bharti B.Ed. College Muzaffarpur

महाविद्यालय से प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा एवं महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका अनामिका रानी, मंजू कुमारी और जिसमें मिन्नी कुमारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में मानसिक शान्ति और बौद्धिक विकास होता है ।

Bharti B.Ed. College Muzaffarpur

सभी विद्यार्थियों ने जम कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संकल्प लिया । प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों के चहोविकास के लिये संकल्पित है । इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Advertisements

#Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.