Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान
May 12, 2026 | by Goltoo
News Delhi 12 May : Petrol Diesel Price Update केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है। हालांकि उन्होंने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
Petrol Diesel Price Update कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत?
Petrol Diesel Price को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि उनके बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।
दिल्ली में आयोजित एक बिजनेस समिट के दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं किया। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि भविष्य में कीमतें नहीं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों को चुनाव से जोड़कर देखना सही नहीं है।

हाल के राज्य चुनावों के कारण Petrol Diesel Price स्थिर रखने की बातों को भी उन्होंने खारिज किया। मंत्री ने कहा कि सरकार का फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया जाता है, न कि चुनावों को देखकर।
पेट्रोलियम मंत्री ने भरोसा दिलाया कि देश में फिलहाल कच्चे तेल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने बताया कि सरकार ने एलपीजी उत्पादन में भी बड़ा इजाफा किया है। पहले जहां रोजाना लगभग 35 हजार टन एलपीजी का उत्पादन होता था, अब यह बढ़कर 55 से 56 हजार टन तक पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि लोगों को गैस या ईंधन की कमी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार लगातार आपूर्ति व्यवस्था मजबूत बनाए रखने पर काम कर रही है।
PM Modi की अपील पर बढ़ी चर्चा, सोना खरीदने से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक दी बचत की सलाह https://t.co/HfkxFxER4e #pmmodi #appeal pic.twitter.com/6WaOtC8Xen
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 12, 2026
हालांकि दूसरी ओर मंत्री ने सरकारी तेल कंपनियों की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs इस समय भारी वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं। उनके अनुसार ये कंपनियां प्रतिदिन करीब 1,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठा रही हैं।
मंत्री ने यह भी बताया कि मौजूदा तिमाही में तेल कंपनियों का कुल घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले समय में ईंधन कीमतों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all