Bihar News
Advertisements

Patna 12 March : बिहार के सात विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के काम पर राजभवन की तरफ से रोक लगा दी गयी है। राजभवन सचिवालय ने 11 फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी की है.

राजभवन सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, पटना विश्वविद्यालय, पटना, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के कुलसचिव के कामकाज पर रोक लगायी गयी है.

जारी पत्र में कहा गया है कि इन विश्वविद्यालयों के कुलसचिव तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के कार्यों व कर्तव्य निर्वहन नहीं कर सकेंगे। टीएमयू भागलपुर के वित्त पदाधिकारी को भी तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के कार्यों व कर्तव्य निर्वहन करने से रोका गया है। चर्चा है कि इन पदाधिकारियों की नियुक्ति पिछले कुलाधिपति के कार्यकाल के अंतिम समय में की गई थी।

Advertisements

#registrar #university #Bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.