Muzaffarpur 18 July : Rameshwar Mahavidyalay में सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। नई शिक्षा नीति, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया।
Rameshwar Mahavidyalay में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य दीक्षारंभ कार्यक्रम
रामेश्वर महाविद्यालय के किशोरी सिन्हा सभागार में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सत्र 2026-30 के नव प्रवेशित छात्र – छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कला और वाणिज्य के महाविद्यालयों के निरीक्षक डॉ. राजीव कुमार मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम के संयोजक जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार रहे ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार ने इंडक्शन मीट के उद्घाटन मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम उन छात्र – छात्राओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो अभी इंटर की परीक्षा पास करके स्नातक में नामांकित हुए हैं उनके लिए यह एक बड़ा अवसर है । प्रतिदिन वर्ग कक्षों में आप सभी की उपस्थिति न केवल आपके अध्ययन में सहायक होगा बल्कि आपके व्यक्तित्व का चौमुखी विकास भी होगा । नई शिक्षा नीति की महत्वपूर्ण विशेषताओं पर डॉ. राजीव ने विस्तार से प्रकाश डाला । समर्पण, निष्ठा और मानवीय मूल्यों पर विशेष जोर दिया । डॉ. राजीव ने महाविद्यालय के शिक्षकों का समर्पण, छात्र – छात्राओं के अनुशासन की सराहना की ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद यह चौथा बैच है और आज इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित करके आप सभी का औपचारिक दीक्षारंभ किया जा रहा है । वर्ग कक्षों में छात्र – छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है, व्यक्तित्व विकास, आपसी समन्वय और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुभव तब हासिल हो पाता है जब आपकी दैनिक वर्ग उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है ।

उन्होंने कहा कि छात्र – छात्राओं को पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय द्वारा शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरागत मानवीय मूल्यों और नवाचार के माध्यम से नव प्रवेशित छात्र – छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा जो आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा । प्राचार्य प्रो. श्यामल ने छात्र – छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ने और नई तकनीकी का सकारात्मक उपयोग करते हुए कौशल विकास कर ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही।
LS College में 'रश्मिरथी' के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन https://t.co/QVrECkKSR4 #Muzaffarpur #rashmirathi@brabu_ac_in@LS_College pic.twitter.com/RdKgpHRCyq
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 17, 2026
दीक्षारंभ कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धीरज कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन ने किया । नेशनल कैडेट कोर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रजनी रंजन ने भी दीक्षारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया । इस अवसर पर कला, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं नव प्रवेशित छात्र – छात्राओं की बड़ी उपस्थिति रही ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.